Uttar Pradesh: महाकुंभ के बारे में गलत अफवाह फैलाने के वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कड़ी कार्रवाई

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के बारे में गलत सूचना फैलाने के आरोप में पिछले एक महीने में 75 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ 11 FIR दर्ज की हैं। गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ यूपी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है। ये फर्जी और भ्रामक पोस्ट के जरिए जनता में अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे।

Read Also: Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 300 स्वच्छता कर्मियों ने रचा इतिहास, एक साथ अलग-अलग घाटों पर सफाई कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की सावधानीपूर्वक निगरानी के माध्यम से पुलिस को ऐसे अकाउंट का पता चला जो गलत तरीके से असंबंधित वीडियो को महाकुंभ में हुई भगदड़ से जोड़ रहे थे, जिससे उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस दोनों की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी। महाकुंभ मेले के DIG वैभव कृष्ण के मुताबिक भ्रामक पोस्टों को सोशल मीडिया से हटाए जाएगा और दोषियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

महाकुंभ 2025′ की जहां एक तरफ पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे तत्व भी कम नहीं है, जो सोशल मीडिया के जरिए फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें पोस्ट कर के सनातन धर्म के इस सबसे बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक समागम को बदनाम करने में लगे हुए हैं। यूपी पुलिस ऐसे कुत्सित प्रयास करने वालों से सख्ती बरत रही है। CM योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर 24X7 पैनी नजर रख रही है।

Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ने हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

इसी क्रम में पुलिस ने अब तक 54 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है, जो फर्जी और भ्रामक पोस्ट के जरिए जनता में अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे। दो प्रमुख वीडियो को झूठी कहानियां फैलाने के लिए चिह्नित किया गया है। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान शुक्रवार शाम तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। 12 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक त्रिवेणी संगम के तट पर चलेगा। Uttar Pradesh

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *