खंडवा से BJP MP नंदकुमार चौहान का निधन

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार 68 वर्ष के थे।

वह पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया था। नंदकुमार के निकटस्थ एवं पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर में उनके गृह नगर खंडवा ले जाया जाएगा।

मिलनसार स्वभाव के नंदकुमार लोकसभा में छठी बार खंडवा से जीते थे। वह 2015 में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे।

आपको बता दें, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘खंडवा के सांसद नंदकुमार चौहान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।

परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *