भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कई दिग्गज नेताओं से करेंगे मुलाकात

National News: Foreign Secretary Vikram Misri will be on a two-day visit to Bhutan, will meet many senior leaders.

National News: विदेश सचिव विक्रम मिस्री 19-20 जुलाई 2024 तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर जायेगे, जो विदेश सचिव का पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

Read Also: मरीजों की जान के साथ हो रहा था खिलवाड़, लाखों में बेचते थे कैंसर की नकली दवा

यात्रा के दौरान, विदेश सचिव मिस्री महामहिम भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे। वे प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और विदेश व्यापार मंत्री से मुलाकात करेंगे तथा विदेश सचिव और भूटान की शाही सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे। दोनों विदेश सचिव भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (‘योजना वार्ता’) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।

Read Also: सावधान! घर बैठे शॉपिंग करने की लत बना सकती है कंगाल…

यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है तथा भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को दी जाने वाली सर्वोच्च प्राथमिकता को रेखांकित करती है।

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *