Crime News: दिल्ली फिर हुई शर्मसार, भारत घूमने आई British महिला के साथ बलात्कार

Delhi Crime News:

Delhi Crime News: दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में एक ब्रिटिश महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ और बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंगलवार को हुई घटना के संबंध में ब्रिटिश उच्चायुक्त को सूचित कर दिया गया है।

Read also-जम्मू कश्मीर में मुफ्त बस सफर पर बड़ा ऐलान, महिलाओं को NC सरकार का पहला तोफा

इंस्टाग्राम’ पर हुई महिला से दोस्ती- एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक एक महीने पहले भारत आई थी और कुछ समय तक महाराष्ट्र में ठहरने के बाद गोवा चली गई। मंगलवार को वह 24 वर्षीय कैलाश से कथित तौर पर मिलने के लिए दिल्ली आई थी, जिससे हाल में ‘इंस्टाग्राम’ पर उसकी दोस्ती हुई थी।अधिकारी ने बताया कि पहले तो होटल की लिफ्ट में एक सफाई कर्मी ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की। बाद में होटल के कमरे में कैलाश ने उससे बलात्कार किया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘दोनों कथित घटनाओं के सिलसिले में अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों का एक दूसरे से संबंध नहीं है।’

Read Also: उत्तर प्रदेश: होली करीब आते ही हाथरस में रंग के काम में तेजी, देश-दुनिया में सप्लाई होता है यहां का हर्बल गुलाल

पुलिस ने दिया बड़ा बयान-  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला बुधवार को एक अस्पताल पहुंची थी और इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि महिला ने डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया मंच पर आरोपी से पहली बार बात की थी और उसके बाद वे अक्सर बात करते रहे।पुलिस के अनुसार, पूर्वी दिल्ली का निवासी कैलाश ठीक से अंग्रेजी में बात नहीं कर पाता था और वह महिला से बातचीत के लिए कुछ अनुवाद ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता था।

आरोपी का फोन जब्त – उन्होंने बताया कि जब ब्रिटिश महिला भारत आई तो उसने और आरोपी ने दिल्ली में एक-दूसरे से मिलने की योजना बनाई।पीड़िता गोवा से दिल्ली आई और महिपालपुर के होटल में एक कमरा बुक किया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब आरोपी उससे मिलने आया तो उसने उससे बलात्कार किया। पुलिस की टीम घटनाक्रम का पता लगाने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं।मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के नेतृत्व में और डीसीपी की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस ने आरोपी का फोन जब्त कर लिया है और इस बात की भी जांच करेगी कि क्या उसने सोशल मीडिया पर किसी अन्य महिला से संपर्क किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *