नवरात्रि का छठा दिन: मां कात्यायनी की हो रही विशेष पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

#Navratri

नवरात्रि उत्सव के छठे दिन पूजा-अर्चना के लिए उत्तर भारत के मंदिरों में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विधान है। दिल्ली-NCR के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिर में माता की पूजा-अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तनों का भी आयोजन हो रहा है। इसके अलावा लोग अपने यहां माता के जगराते भी करवा रहे हैं, जिससे हर जगह का माहौल भक्तिमय हो गया है। Navratri

Read Also: बरेली बवाल: हिंसा भड़काने के आरोप में मौलाना तौकीर रजा को किया गया गिरफ्तार

आपको बता दें, नवरात्रि का छठा दिन देवी दुर्गा के मां कात्यायनी रूप को समर्पित है। मान्यता है कि उनकी पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनवांछित फल मिलता है। देश में विभिन्न जगहों पर नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी में, आत्म वीरेश्वर मंदिर के परिसर में स्थित प्राचीन कात्यायनी मंदिर में भक्ति का सागर उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। Navratri

इसके अलावा जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में देशभर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। हाल ही में यात्रा मार्ग पर बादल फटने और भूस्खलन की वजह से करीब तीन हफ्ते तक स्थगित रहने के बाद दोबारा शुरू हुई तीर्थयात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा लौटने लगे हैं। Navratri

जम्मू के बावे वाली माता महाकाली मंदिर में शनिवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। इस मौके पर मंदिर में खास तौर से सजावट की गई है। नौ दिनों के नवरात्रि उत्सव के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह उत्सव 2 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा के दिन संपन्न होगा। Navratri

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *