Naxalism: छत्तीसगढ़ में सेना को बड़ी सफलता, नक्सल प्रभावित गांव में लगाए सुरक्षा शिविर

Naxalism:

Naxalism: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित गांवों पालागुड़ा और गुंडराजगुडेम में सुरक्षाबलों ने नए शिविरों की स्थापना की है, जिन्हें सामरिक और क्षेत्र के विकास के नजरिये से अहम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले लगभग दो सालों में सुरक्षाबलों के 18 नए शिविरों की स्थापना हो चुकी है। Naxalism

Read also- Kerala: CM पिनाराई विजयन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एल्मागुंडा-सिलेगर में अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित दो गांवों पालागुडा और गुंडाराजगुंडेम में नए शिविर की स्थापना की गई है।उन्होंने बताया कि पालगुड़ा में 16 सितंबर को और गुंडाराजगुंडेम में 20 सितंबर को सुरक्षा शिविर की शुरुआत की गई।Naxalism

Read also- Porbandar: गुजरात में मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, बचाव और राहत कार्य जारी

अधिकारियों ने बताया कि भारी मानसून के दौरान और मुश्किल भौगोलिक हालातों के बावजूद सुरक्षाबलों ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए माओवादियों के गढ़ में लगातार एक साथ दोनों गांवों में ये कैंप स्थापित किया है।अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक सुकमा जिले में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत कुल 18 नए सुरक्षा शिविरों की गई है।Naxalism 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *