Nayab Singh Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में आयोजित “धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली” में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए जिले के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं और चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी।Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini
युवाओं को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर- आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को बटन दबाकर नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयासरत है।Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini Nayab Singh Saini
Read also- रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा, ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, 16 दिनों में 1500 करोड़ पार
विकास का प्रमुख केंद्र- मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद केवल एक औद्योगिक शहर ही नहीं, बल्कि हरियाणा के आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने “विकसित फरीदाबाद” को एक व्यापक विजन बताते हुए कहा कि यहां हर नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जीवन स्तर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।
करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास- इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 120 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने के अभियान के तहत स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कॉमिक का भी अनावरण किया गया।
विकास कार्यों पर बड़ा निवेश- मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में इस क्षेत्र के विकास के लिए 44 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 24 पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर काम जारी है। इस दौरान कुल 1321 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
स्मार्ट सिटी के रूप में विकास- फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए 390 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। सेक्टर 75 से 89 तक बरसाती नाले का निर्माण 144 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।आगरा कैनाल सर्विस रोड को 33.50 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा और मजबूत किया गया. सेक्टर 31 में 20 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया।
Read also- रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा, ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, 16 दिनों में 1500 करोड़ पार
पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस- (Nayab Singh Saini )शहर में प्रदूषण कम करने के लिए जंक्शनों में चरणबद्ध सुधार किया जाएगा। साथ ही 50 कम्युनिटी सेंटर और 300 सार्वजनिक पार्कों में पहले चरण में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
नई योजनाएं और घोषणाएं
* ग्रेटर फरीदाबाद में “दिव्य नगर योजना” के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से नेचर पार्क बनाया जाएगा।
* केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी।
* सेक्टर 8 में PPP मोड पर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खोला जाएगा।
* HSIIDC द्वारा सेक्टर 66 (IMT) को वाणिज्यिक सेक्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
* सेक्टर 12 के स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल को अपग्रेड कर दोबारा चालू किया जाएगा।
