बिटकॉइन आरोप पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले: सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं

NCP MP Supriya Sule on Bitcoin :

NCP MP Supriya Sule on Bitcoin : एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि वे बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।दरअसल, बीजेपी ने महाराष्ट्र में मतदान से ठीक पहले सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 2018 में बिटकॉइन की हेराफरी कर उस पैसे का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में किया है।

Read also-Sports: हॉकी में भारत का जलवा बरकरार, चीन को हराकर जीती एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी

अब इस मामले पर सुले ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर दी है। दूसरा, मैंने त्रिवेदी को मानहानि का नोटिस भेजा है और उन्होंने मुझसे पांच सवाल पूछे हैं। मुझे उनके समय, उनकी पसंद के समय और एक जगह पर सभी पांचों का जवाब देने में खुशी होगी, मंच जो भी वो चुने।”बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस और सुप्रिया सुले से पांच सवाल पूछे।

Read also-महाराष्ट्र बिटकॉइन मामले में ईडी ने रायपुर में गौरव मेहता के ठिकानों पर की छापेमारी

त्रिवेदी ने कहा, “हमारे साफ-साफ पांच प्रश्न हैं उनसे। नंबर वन आपका बिटकॉइन ट्रांज़ैक्शन में कोई भागीदारी है या नहीं? और वो तो वैध है या अवैध। दूसरा, क्या आपका गौरव मेहता है गुप्ता नाम के व्यक्ति से कोई संबंध रहा है या नहीं। तीसरी बात, क्या किसी भी प्रकार की चैट में उसमें आप हैं या नहीं। चौथा, ये आवाज आपकी है या नहीं। पांचवां ये बिग पीपल कौन है? मुझे एक बात समझ में आ रही है। ये लिखा है न कि बिग पीपल शामिल हैं और बिक केस है। ये पांच उंगलियों वाला पंजा इन पांच सवालों का जवाब नहीं देता है आकर तो आप से ये समझ लीजिए ये पंचा किसके लिए क्या काम कर रहा था।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *