‘तांडव’ के बाद अब यह वेब सीरीज़ विवादों में, SC ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: वेब सीरीज़ मिर्जापुर के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दाैरान सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम और सीरीज़ के निर्माता को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म की सामग्री पर नियंत्रण की मांग करने वाली याचिका के साथ होगी।

These Memes Reacting To The 'Mirzapur' 2 Release Date Are Gold

उस मामले पर पहले ही नोटिस जारी हो चुका है। यह याचिका मिर्जापुर के एक स्थानीय निवासी ने दाखिल की है। याचिका में ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही फिल्मों के कंटेट को रेगुलेट करने की मांग की गई है।

साथ ही यूपी के शहर मिर्जापुर की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। ये भी आरोप लगाया गया है कि एक युवक को इसलिए दूसरे राज्य में नौकरी नहीं मिली क्योंकि वो मिर्जापुर का रहने वाला था।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एस ए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और वी रामा सुब्रमण्यम की बेंच ने नोटिस जारी किया है।

इससे पहले यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव भी मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर नाराजगी जहिर कर चुके हैं।

मिर्जापुर वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी सफल रहने के बाद प्राइम वीडियो ने इसके तीसरे सीजन को भी लाने की घोषणा कर दी है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को अधिक बढ़ा दिया है।

‘मिर्जापुर’ को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिला है। शो के दूसरे सीजन को न केवल सबसे अधिक देखा गया, बल्कि इसके लॉन्च होने के महज 48 घंटों के भीतर अधिकतम दर्शकों ने बिंज-वॉच करते हुए एक नया बेंचमार्क भी स्थापित कर दिया है।

हाल ही वेबसीरीज तांडव में हिन्दू देवी देवताओं के कथित अपमान का मामला सामने आय़ा था, जिसके बाद निर्माताओं ने माफी मांग ली थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *