Paris Olympic 2024: नीरज चोपड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पेरिस ओलंपिक में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

Javelin Throw:
Paris Olympics 2024: गत चैंपियन नीरज चोपड़ा 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में 28 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुवाई करेंगे।टोक्यो खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भाला फेंक में मौजूदा विश्व चैंपियन 26 साल के नीरज ने इस वीकेंड पेरिस में होने वाली अंतिम डायमंड लीग को छोड़ने का फैसला किया है, ताकि वे हर चार साल में होने वाले इस शानदार आयोजन की तैयारी कर सकें। चुने गए लगभग सभी नाम उम्मीद के मुताबिक ही हैं।

Read also-Atheletics: 400 मीटर धावक दीपांशी डोप टेस्ट में फेल,नाडा ने किया निलंबित

इन खिलाड़ियों से होगी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद- बता दें कि इस दल में 17 पुरुष और 11 महिला एथलीट शामिल हैं, जिनमें एशियाई खेलों के चैंपियन अविनाश साबले, तेजिंदरपाल सिंह तूर और स्प्रिंट हर्डलर ज्योति याराजी जैसे कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं।मोहम्मद अनस, मोहम्मद अजमल, अमोज जैकब और राजेश रमेश की चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम, जिसने पिछली विश्व चैंपियनशिप में एक हीट में अमेरिकी टीम को पीछे छोड़कर हलचल मचा दी थी, इन पर भी सबकी नजरें होंगी।

Read also-Haryana: हरियाणा में बढ़ते अपराध से व्यापारियों में आक्रोश, दुकान से लेकर कोचिंग सेंटर पर लगाए ताले

28 सदस्य भारतीय एथलेटिक्स टीम का चयन-  ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता एक अगस्त से 11 अगस्त के बीच स्टेड डी फ्रांस में आयोजित होंगी।विश्व एथलेटिक्स ने मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड-रिले इवेंट की शुरुआत की है, जबकि पुरुषों की 50 किलोमीटर रेस वॉक को ओलंपिक से बाहर रखा गया है।नीरज चोपड़ा जिस 28 सदस्यीय दल का नेतृत्व करने वाले हैं, उसमें कुल 17 पुरुष और 11 महिला एथलीट मौजूद हैं। भारत में गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर भाला फेंक नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत को एक बार फिर नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल  जीतने की उम्मीद है. उनसे अनुभव लेकर  देश के  अन्य खिलाड़ी भी  ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते नजर  आएंगे ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *