Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की टी-शर्ट को विश्व एथलेटिक्स के विरासत संग्रह में किया गया शामिल

Neeraj Chopra News

Neeraj Chopra:  स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा उन 23 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया है जो वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स संग्रहालय (MOWA) के ऑनलाइन थ्री डी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित हैं।

Read Also: उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया संबोधित

टोक्यो ओलंपिक 2021 में एथलेटिक्स में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने नीरज चोपड़ा ने इस साल पेरिस खेलों में पहनी गई प्रतियोगिता की टी-शर्ट डोनेट कर दी है। चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था।

Read Also: किसानों का दिल्ली मार्च रुका, हरियाणा पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

चोपड़ा के अलावा यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख (विश्व एथलेटिक्स की महिला ‘फील्ड इवेंट एथलीट ऑफ द ईयर’) और उनकी साथी पेरिस ओलंपिक पदक विजेता थिया लाफॉन्ड उन एथलीटों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विरासत संग्रह में शामिल किया गया है। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने एथलीटों की उनके प्रतियोगिता गियर और पदक डोनेट करने के लिए तारीफ की। Neeraj Chopra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *