Women Cricket: जून-जुलाई में भारत दौरे पर रहेगी दक्षिण अफ्रीका की टीम

Ind vs Nz:

Women Cricket: दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम जून-जुलाई के महीने में खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिए भारत दौरे पर आएगी। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि वनडे और टी20 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

Read Also: DMRC ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, इस स्टेशन को मिला सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन का पुरस्कार

वनडे मैच 16 जून से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि एकमात्र टेस्ट 28 जून से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच, सात और नौ जुलाई को टी20 के तीन मैच होंगे। ये दौरा सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप से पहले काफी अहम होगा।

Read Also: Chance of Rain Today: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

पहले ये दौरा आईसीसी पिछले साल होने वाले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के बीच भारत में हुए 50 ओवर के आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप की वजह से टालने पड़े थे। ये सीरीज महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ये भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड की मुहिम है। भारत ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक टेस्ट मैच खेला था। भारत ने उन मैचों में इंग्लैंड को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े अंतर 347 रनों से और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *