पेरिस डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीतने पर टिकीं नीरज चोपड़ा की निगाहें

लगातार दो प्रतियोगिताओं में दूसरे स्थान पर रहने के बाद स्टार नीरज चोपड़ा जब 20 जून को पिछले आठ साल में पहली बार पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे तो उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा। इस 27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने फ्रांस की राजधानी में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले साल पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था।

Read Also: अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामला: हर आंख हुई नम, पलक झपकते ही जिंदगी की आखिरी मंजिल पर पहुंचे सैकड़ों लोग

आपको बता दें, भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आखिरी बार 2017 में जूनियर विश्व चैंपियन के रूप में पेरिस डायमंड लीग में भाग लिया था और तब वह 84.67 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। फिलहाल पेरिस डायमंड लीग के आयोजकों ने अभी प्रतियोगियों की पूरी सूची प्रकाशित नहीं की है, लेकिन उन्होंने घोषणा की है कि चोपड़ा और दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पहले ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। पीटर्स 16 मई को दोहा डायमंड लीग और 23 मई को पोलैंड में जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में चोपड़ा के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

नीरज चोपड़ा ने 2025 सत्र की शुरुआत दक्षिण अफ़्रीका के पोटचेफ़स्ट्रूम में एक आमंत्रण प्रतियोगिता में खिताब के साथ की। ये एफ श्रेणी की मामूली प्रतियोगिता थी जिसमें उन्होंने 84.52 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ 90 मीटर के जादुई निशान को पार किया, लेकिन वे दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

Read Also: गुजरात: अहमदाबाद में विमान हादसे वाली जगह से एक और शव निकाला गया

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चोपड़ा ने इसके एक सप्ताह बाद पोलैंड में जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वेबर के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेरिस डायमंड लीग के चार दिन बाद चोपड़ा 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक में हिस्सा लेंगे जिसमें वे स्वयं मेजबान भी होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *