दिल्ली में दिग्गजों से मिले हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज, कितनी खास रही मुलाकात ?- जानिए

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आज उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इसके साथ ही, हरियाणा में बिजली कटौती को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

Read Also: पेरिस डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीतने पर टिकीं नीरज चोपड़ा की निगाहें

हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज आज दिल्ली के दौरे पर रहे। इस दौरान अनिल विज ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। विज ने अपने गृह जिले अंबाला के लिए तीन महत्वपूर्ण मांगें रक्षा मंत्री के सामने रखी हैं।

इसमे अंबाला छावनी में बने सरकारी अस्पताल के विस्तार के लिए साथ लगती सेना की जमीन हरियाणा सरकार को देने की मांग की गयी है। वहीं अंबाला छावनी में बनकर तैयार हो चुके घरेलू हवाई अड्डा के सामने वाली सड़क को बी सी बाजार से लेकर जी टी रोड तक फोर लेन करवाने के लिए भी मांग की गयी है

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान अनिल विज ने अंबाला छावनी नगर परिषद और छावनी बोर्ड में कई स्थान पर जैसे बोह, बब्याल आदि की कम चौड़ी सड़कों को आगे पीछे की सड़कों के सामान चौड़ा करवाने के लिए भी कहा है। रक्षामंत्री से मुलाकात को लेकर अनिल विज ने कहा कि काफी सकारात्मक मुलाकात हुई है।

अनिल विज ने कहा कि “हमने रक्षा मंत्री जी से अंबाला के लिए कुछ महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। हमारा लक्ष्य है कि अंबाला का हवाई अड्डा जल्द से जल्द शुरू हो, ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिले।” साथ ही अस्पताल के लिए भी जमीन मिल सके। इसके बाद विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की जिसमें विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

Read Also: अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामला: हर आंख हुई नम, पलक झपकते ही जिंदगी की आखिरी मंजिल पर पहुंचे सैकड़ों लोग

अनिल विज ने अंबाला और चंडीगढ़ के बीच मेट्रो रेल चलाने की मांग की है। इसे संबंधित प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौपा गया। अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सकारात्मक मैसेज दिया है। मेट्रो के प्रस्ताव को लेकर अब सर्वे कराया जाएगा। वहीं हरियाणा में बिजली कटौती को लेकर अनिल विज ने सख्त रुख अपनाया है। ऊर्जा मंत्री के तौर पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे हरियाणा में होने वाली बिजली कटौती की दैनिक रिपोर्ट उन्हें दी जाए। इस रिपोर्ट में कटौती की अवधि और कारण का उल्लेख करना होगा। विज ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में कोई चूक हुई, तो वह सख्त कार्रवाई करेंगे।

अनिल विज ने कहा कि “पावर कट को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को रोजाना रिपोर्ट देनी होगी, और अगर कोई चूक हुई, तो दुनिया जानती है कि विज माफ नहीं करता।” अनिल विज की यह सक्रियता और बेबाक अंदाज उन्हें हरियाणा की राजनीति में एक अलग पहचान दिलाता है। ऐसे में हरियाणा में विकास के एजेंडे पर जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से अनिल बीच की मुलाकात काफी अहम रही वहीं पावर कट को लेकर दिया अनिल विज का बयान ने हरियाणा में हलचल बढ़ा दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *