Netflix: ट्रोलर्स पर बिफरे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, आर्यन खान पर दिया बड़ा बयान

Netflix:  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर नेटफ्लिक्स इंडिया पर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ देखी। शो से बेहद प्रभावित होकर, थरूर ने एक्स पर इसकी जमकर तारीफ की और इसे “ओटीटी गोल्ड” और “अब तक की उनकी सबसे अच्छी चीजों में से एक” बताया।हालांकि, ट्रोल्स ने उनकी तारीफों को नजरअंदाज नहीं किया। एक यूजर ने थरूर की लंबी पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “शशि थरूर का नया साइड बिजनेस _पेड रिव्यूज़!!”Netflix

Read Also- BJP: केंद्रीय कैबिनेट के लिए महत्वपूर्ण फैसले- 8वे वेतन आयोग और किसानों की खाद सब्सिडी को दी मंजूरी

हालांकि थरूर ने अपने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया, थरूर ने लिखा, “मैं बिकाऊ नहीं हूँ, मेरे दोस्त। मेरे द्वारा व्यक्त की गई किसी भी राय के लिए कभी किसी ने पैसे नहीं दिए, चाहे वह नकद हो या वस्तु के रूप में।बाद में उन्होंने ट्रोल्स के साथ आगे की बहस से बचने के लिए अपने जवाब में कमेंट्स को बंद कर दिया। Netflix

Read Also-Chhath Mahaparva: सात समंदर पार भारतीयों ने मनाया छठ महापर्व, उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

थरूर यहीं नहीं रुके। आर्यन और शाहरुख खान दोनों को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “ये सात दमदार एपिसोड एक सच्ची कहानी कहने की महाशक्ति के आगमन का प्रतीक हैं। आर्यन खान, शाबाशी आपने एक बेहतरीन ओटीटी पेश किया है । ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ शानदार है।” उन्होंने शाहरुख के लिए एक निजी संदेश देते हुए कहा, “@iamsrk: एक पिता की तरफ से दूसरे पिता के लिए, मैं यही कहना चाहूँगा – आपको बहुत गर्व होना चाहिए!!“Netflix

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *