Pahalgam Terror Attack: NIA ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ली

Pahalgam News: एनआईए ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी के एक पुलिस महानिरीक्षक, एक पुलिस उप-महानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित टीम जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए हमले के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही हैं।

Read also-गर्मियों में रोजाना पीना शुरू कर दें टमाटर का जूस, मिलेंगे गजब के फायदे साथ ही इन बीमारियों से छुटकारा

उन्होंने कहा कि कश्मीर में सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में से एक को अंजाम देने संबंधी घटनाक्रम का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदशियों से गहन पूछताछ की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीम आतंकवादियों के बारे में सुराग हासिल करने के लिए प्रवेश और निकास बिंदुओं की गहन जांच कर रही हैं।उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद से ये टीम पूरे इलाके की गहन जांच कर रही हैं ताकि उस आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सबूत जुटाए जा सकें जिसके कारण यह भयावह हमला हुआ। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Read also-Chatra Road Accident : झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीम हमलास्थल पर बुधवार से ही डेरा डाले हुए हैं और उन्होंने सबूतों की तलाश तेज कर दी है।एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पहलगाम आतंकवादी हमले के मामले की जांच अपने हाथ में ली है।अनंतनाग जिले में पहलगाम के ऊपरी इलाकों में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए। इनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *