लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के साथ सरकार बनाएगी बीजेपी- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Karnataka Politics
Karnataka Politics: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि बीते 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने काफी तेजी से विकास किया है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर भरोसा जताया। पीटीआई वीडियो से अनुराग ठाकुर ने कहा, “अगर आप यहां देखें, तो लोग तेजस्वी सूर्या और नरेंद्र मोदी जी का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में सामने आए हैं।”वे बेंगलुरू दक्षिण से बीजेपी के मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या के समर्थन में एक रैली में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि हम बेंगलुरू दक्षिण सीट पर इतिहास रचेंगे और 400 सीटों के साथ मोदी सरकार बनाएंगे।

Read also-हेमा मालिनी को लेकर रणदीप सुरजेवाला के बयान पर मचा सियासी घमासान, BJP हुई कांग्रेस पर हमलावर

जनसभा के दौरान अनुराग ठाकुर ने कही ये बात…

आप वहां दिखाएंगे तो नजर आएंगा। आपको सब तरफ एक उमड़ता हुआ भीड़ दिखती है जो भारी समर्थन बेंगलुरू साउथ में श्री तेजस्वी सूर्या के लिए और नरेंद्र मोदी जी के लिए ये बेंगलुरू की और कर्नाटक की जनता का प्यार है। जो इस बार सारी सीटें भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में जिताएगी। बेंगलुरू साउथ में भी इतिहास रचेंगे और अबकी बार 400 पार करके फिर एक बार मोदी सरकार बनाएंगे। क्योंकि मोदी सरकार में गरीब कल्याण हुआ है।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये – अनुराग ठाकुर

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। देश में सब तरफ सड़क, रेल, एयरपोर्ट और हर तरह की स्वास्थ्य से लेकर और शिक्षा की सुविधाएं मिली। जो 60 साल में कांग्रेस ने नहीं कर पाई। वो 10 साल में मोदी सरकार ने कर के दिया है। आज कह सकते हैं कांग्रेस के समय लड़खड़ाती, चरमराती अर्थव्यवस्था थी। आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। कांग्रेस शासनकाल में देश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था जबकि अब सुचारू रूप से चल रहा है। आज कांग्रेस पार्टी क्या बन कर रह गई। कांग्रेस आरएसवीपी (राहुल, सोनिया, वाड्रा पार्टी बन कर रह गई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *