NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की मीटिंग छोड़कर क्यों चली गईं ममता बनर्जी? प्रहलाद जोशी ने बताई ये वजह

NITI Aayog Meeting:

NITI Aayog Meeting: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए विपक्षी गुट इंडिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक, गठबंधन नहीं है, क्योंकि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी थी।नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी के बाहर चले जाने के बारे में पूछे गए गए सवाल का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि विपक्षी दल “लोगों के जनादेश को पचा नहीं पा रहे हैं” और “बेकार का रोना रो रहे हैं।

Read also-कौन हैं कथा वाचक मोरारी बापू ? जो संयुक्त राष्ट्र में करेंगे रामचरितमानस का पाठ

ममता बनर्जी ने लगाया गंभीर आरोप –  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार 27 जुलाई को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता  में की गई  नीति आयोग की बैठक में उनका माइक म्यूट कर दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस बैठक में बोलने नहीं दिया गया। ममता बनर्जी शनिवार को दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक के बीच से ही बाहर निकल आईं। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ पांच मिनट ही बोलने दिया गया और उसके बाद उनका माइक बंद कर दिया गया।

Read also-खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलपिंक का आगाज आज, उद्घाटन समारोह से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रल्हाद जोशी ने तोड़ी चुप्पी – केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा नीति आयोग की बैठक में क्या हुआ…मैंने इसे नहीं देखा, मैं यात्रा कर रहा था। मैं बस अभी पहुंचा हूं। मैं इसके बारे में जानकारी लूंगा। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि ये तथाकथित इंडी ब्लॉक…क्योंकि ये बिल्कुल भी गठबंधन नहीं है क्योंकि ममता ने (पश्चिम बंगाल में) एक भी सीट नहीं दी…और ममता, वे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को कैसे संभालती हैं और कितना सम्मान देती हैं, ये सभी जानते हैं। लेकिन ये पार्टियां लोगों के जनादेश को पचा नहीं पा रही हैं और वे इसका रोना रो रही हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *