मंडियों में नहीं हुई धान की खरीद, किसान परेशान

करनाल(विकास मेहला): अक्टूबर शुरु हो चुका है लेकिन मंडियों में धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई है, जिसके चलते परेशान किसान हो रहा है।

अन्नदाता और परेशान हो गया है, मंडियों में किसानो की ट्रॉलियों की एंट्री नहीं हुई, जिसके बाद किसानों ने मंडी के बाहर इक्कट्ठे होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, किसानों का आरोप है कि उनके फोन में जीरी बेचने के लिए संदेश नहीं आ रहे।

Also Read बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरफ्तार

किसानों के पास आ रहे हैं तो 2 या 3 क्विंटल बेचने के आ रहे हैं , जिसके चलते अब गेट पास नहीं मिल रहा और गेट पास के बिना आढ़ती जीरी लेता नहीं है क्योंकि सरकार उसकी खरीद नहीं करती।

Also Read विजय वर्धन ने किया हरियाणा के 34वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण

दावे पूरे किए गए कि समय पर किसानों को मैसेज जाएगा, समय पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी, समय पर उठान हो जाएगा लेकिन दावे कुछ हैं और हकीकत कुछ और , ऐसे में परेशानी सिर्फ किसान को ही होनी लाज़मी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *