NOIDA: पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया खातों के जरिए फैलाई गई भ्रामक जानकारी, 62 लोग हुए गिरफ्तार

NOIDA:

NOIDA: गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को कहा कि कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया खातों का इस्तेमाल भ्रामक जानकारी फैलाने और नोएडा में श्रमिकों के बीच अशांति भड़काने के लिए किया गया। नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए व्यापक श्रमिक आंदोलन के सिलसिले में अब तक 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दो ‘एक्स’ खातों के तकनीकी विश्लेषण से पता चला है कि इन्हें VPN के जरिए पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “मामले की जांच जारी है।”NOIDA

Read Also-Weather : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, दिल्ली में चढ़ने लगा पारा

पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल को इन खातों के माध्यम से भ्रामक पोस्ट प्रसारित किए गए, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना था। इन पोस्ट के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों के बीच भय और आक्रोश फैल गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इसके बाद भीड़ ने पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए, और वाहनों, निजी संपत्ति तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों को निशाना बनाकर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बुधवार से जिले में स्थिति सामान्य हो गई है और सुबह फ्लैग मार्च किया गया तथा सेक्टर-आधारित सुरक्षा व्यवस्था के तहत गश्त जारी है।NOIDA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *