Noida News : गाड़ी ने मारी स्कूटी सवार लड़की को टक्कर, हवा में उड़कर पुल के खंभे पर फंसी

UP news, Uttar Pradesh News, UP news in Hindi, UP news Hindi, UP Hindi news, Uttar Pradesh news in Hindi, Uttar Pradesh Hindi news, latest UP news, उत्तर प्रदेश समाचार, यूपी समाचार, UP News Paper, UP today news

Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर 20 थाना के तहत नोएडा सेक्टर 25 के पास स्कूटी सवार लड़की अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद एलिवेटेड रोड के खंभे पर जा गिरी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौैके पर पहुंची और उसने लड़की के साथ उसे बचाने का प्रयास कर रहे दो लोगों को भी बचाया। तीनो को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया.Noida News

Read also –तिरुपति लड्डू विवाद: आंध्र प्रदेश सरकार के IT मंत्री नारा लोकेश बोले- ये कोई आरोप नहीं है, ये सच्चाई है

Read also – दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, बरसात पर लगा ब्रेक, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?

नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि एक लड़की जो कि अपनी स्कूटी से सेक्टर 18 से सेक्टर 62 की ओर जा रही थी और उसका उसी एलिवेटेड रोड पर एक चार पहिया गाड़ी थी। वो स्पीड में थे। लड़की ने उसे देखते हुए अपनी स्कूटी में ब्रेक लगाया। जैसे की अभी तक ज्ञात हुआ है और उसमें वो लड़की दुर्घटनाग्रस्त हुई और उसके बाद वो एलिवेटेड रोड के पिलर के फाउंडेशन पर वो लड़की गिर गई थी।

मौके पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि वो बोल रहा है कि ऊपर से एक्सीडेंट होकर वो नीचे अटक गई थी और नीचे गिरती तो वो कम से कम खत्म ही हो जाता। उपर में ही अटक गया। आधा घंटा के बाद पुलिस वाला आया और उसे उतारकर अस्पताल ले गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *