Noida : कौन थे संभव जैन? सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सामने आई ये वजह

Noida

Noida : गुरुग्राम, मानेसर के रहने वाले संभव जैन एक दिन के लिए Airbnb के जरिए सुपरनोवा बिल्डिंग में ठहरे थे, पुलिस की शुरुआती जांच में आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव की बात सामने आई है….

न्‍यूज डेस्‍क : नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की स्पायरा बिल्डिंग में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संभव जैन हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर इलाके के रहने वाले थे। वह एक दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बिल्डिंग में ठहरे थे। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।Noida

Read Also-BJP में घुटन हो रही थी-भाजपा का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिया टिकट

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, संभव जैन सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग में अकेले ठहरे थे। उन्होंने कमरे की बालकनी से छलांग लगाई। कुछ रिपोर्टों में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि संभव कथित तौर पर आर्थिक परेशानी और कर्ज को लेकर तनाव में थे, जबकि पुलिस की दूसरी शुरुआती जानकारी में मानसिक तनाव की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस जांच अभी जारी है और आत्महत्या की सटीक वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।Noida

Read Also-Good News : प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से शादी के बाद मां बनने वाली हैं प्रियंका पंडित, शेयर की खुशखबरी

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। जांच में संभव जैन के सुपरनोवा में ठहरने और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।Noida

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *