नई दिल्ली: आज के समय हर कोई वाट्सऐप का इस्तेमाल करता ही है। कई बार अधिक मैसेज के चलते लोग परेशान भी हो जाते हैं।
अगर आप भी दिन भर आने वाले मैसेजेज से परेशान हैं तो अब आपके लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप नया फीचर लेकर आ रहा है।
जहां आप फेसबुक-ट्विटर जैसे अन्य सोशल साइट्स की तरह इसे लॉग आउट कर सकेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वाट्सऐप आए दिन अपने ऐप में अपडेट लाता रहता है।
अब वाट्सऐप अपने फीचर में Log Out अपडेट ला रहा है, इससे यूजर्स अपने फोन पर ऐप से ही डायरेक्ट लॉग आउट कर सकेंगे।
WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर को अभी पब्लिक नहीं किया है और टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम के तहत इसे अपडेट किया गया है।
Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का नया बीटा वर्जन 2.21.30.16 सामने आया है जिसमें Log Out फीचर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर का हिस्सा होगा और इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग डिवाइस से अपना वाट्सऐप अकाउंट डिलीट कर सकेंगे।
वाट्सऐप का यह फीचर ऐसे करेगा काम
रिपोर्ट के अनुसार, इसमें यूजर्स चार स्मार्टफोन में एक अकाउंट को चला सकते हैं और इसके लिए प्राइमरी डिवाइस में एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी।
लाॅग आउट फीचर की मदद से यूजर्स जिस डिवाइस में से चाहें तो अपना अकाउंट लाॅग आउट कर सकते हैं। इसके आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
वर्तमान में आम यूजर्स के लिए वाट्सऐप ने सिर्फ वेब वर्जन में लॉग आउट का फीचर दिया हुआ है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

