Odisha: ओडिशा में सेना को मिली बड़ी सफलता, टॉप नक्सली गणेश उइके एनकाउंटर में ढेर

Chhattisgarh: Encounter between security forces and Naxalites in Gariaband! 10 Naxalites killed so far

Odisha: ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली विद्रोहियों में शीर्ष माओवादी गणेश उइके भी शामिल है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य उइके ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था और उस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। Odisha: 

Read also-दिल्लीवासियों ने 50 दिनों के बाद ली स्वच्छ हवा मे सांस, एक्यूआई गिरकर 220 पर पहुंचा

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ चाकापद पुलिस थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “गोलीबारी में चार नक्सली मारे गए। उनमें से एक की पहचान 69 वर्षीय गणेश उइके के रूप में हुई है, जो अपने उपनामों पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा से भी जाना जाता था।Odisha: 

Read also- दिल्ली में गरमाई सियासत, आर्य समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार का विरोध किया

वह तेलंगाना के नालगोंडा जिले के चेंदूर मंडल के पुल्लेमाला गांव का निवासी था।अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं सहित अन्य तीन नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।Odisha: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *