ओलंपिक में हॉकी टीम की जीत पर कोच युदविंदर सिंह बोले- हॉकी में इस बार गोल्ड का सपना होगा पूरा

Paris Olympics 2024:

India vs Britain Paris Olympics Match: पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने की भारत की उम्मीद कायम है।इस मौके पर हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह ने हॉकी की पूरी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब हमें टीम से गोल्ड की उम्मीद है और ये सपना हमारी हॉकी टीम जरूर पूरा करेगी।

Read Also: Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, बोधगया में डूबे कई गांव

हॉकी टीम फाइनल में जगह बनाए- हॉकी कोच युदविंदर सिंह ने कहा, “हम अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीजेश ने हर बार की तरह इस बार भी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम सभी को उन पर गर्व है। हम यही दुआ कर रहे हैं भारतीय हॉकी टीम फाइनल में जगह बनाए और गोल्ड जीते। मुझे हरमनप्रीत सिंह पर भी गर्व है, मैं उसे प्यार से अर्जुन बोलता हूं।”ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश भावुक नजर आए।

Read Also: Bihar Makhana Festival: पटना में मखाना महोत्सव की शुरुआत, क्या है इसका उद्देश्य

ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत- ये श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है। उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और वो हर मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं। भारत की इस जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूट आउट में ग्रेट-ब्रिटेन को 4-2 से हरा कर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। शूटआउट में भारत ने अपने चार निशाने साधे, जबकि ग्रेट-ब्रिटेन दो निशाने ही लगा पाया।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी और समर्थक खुशी से झूम उठे।1972 म्यूनिख ओलंपिक के बाद ये पहला मौका जब भारत लगातार दो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *