‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मिला देश की जनता को सुकून, PM मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सेना की ऐतिहासिक कार्रवाई

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने बीती रात करारा जवाब दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस जबरदस्त कार्रवाई के बाद देशभर में गर्व और उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को जनता ने भारत की निर्णायक सैन्य शक्ति का प्रतीक बताया है।

Read Also: योजना के अनुसार सटीकता के साथ लक्ष्यों को नष्ट किया गया- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर की खबर सामने आते ही पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने सड़कों पर तिरंगा लहराया, मिठाइयां बांटी और ‘भारत माता की जय’ के नारों से आसमान गूंज उठा। खासतौर पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए। लोगों का कहना है कि सेना की इस कार्रवाई ने न केवल आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया बल्कि देश के नागरिकों के मन में बसे गुस्से को भी शांत किया।

जनता का मानना है कि जिस तरह आतंकियों ने पहलगाम में मासूमों के ‘सिंदूर’ को उजाड़ने की कोशिश की थी, उसका करारा जवाब अब मिल चुका है। लोग इस ऑपरेशन को भारत की नई सैन्य नीति का प्रतीक मान रहे हैं, जिसमें आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प है। पूरे देश में भारतीय सेना के साहस और नेतृत्व को सलाम किया जा रहा है। हर ओर एक ही स्वर गूंज रहा है—जय हिंद, जय भारत!

Read Also: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ: पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है

ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर कार्रवाई करने में सक्षम है। देश की जनता इस सफलता को गर्व से मना रही है और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम कर रही है। सेना की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि जब तक आतंकवाद को संरक्षण देते रहोगे तब तक शांति संभव नहीं है। भारत ऐसे ही घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा और आतंक का नामो निशान मिटाता रहेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *