रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ: पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है

Khawaja Asif: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर नयी दिल्ली नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है।पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान आया है।‘ब्लूमबर्ग टेलीविजन’ ने आसिफ के हवाले से खबर में बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा।

Read also- ऑपरेशन सिंदूर: सरकार ने गुरुवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले एक पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे। लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म करेंगे।’बातचीत की संभावना को लेकर मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है।भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।

Read also- एयरस्ट्राइक के बाद देशभर में अलर्ट, इंडिगो ने 165 से ज्यादा घरेलू उड़ानें की रद्द

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से कहा कि भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 घायल हो गए हैं।प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके सशस्त्र बल ‘‘बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है।’उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को भारत के युद्ध के इस कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और वास्तव में इसका करारा जवाब दिया जा रहा है।’उन्होंने कहा, ‘‘हम दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *