नए क्रिमिनल लॉ पर विपक्ष का हंगामा, बिहार के डिप्टी CM ने किया कांग्रेस पर पलटवार

देश में 1 जुलाई से लागू हुए तीन नए क्रिमिनल लॉ पर विपक्ष लगातार सत्तापक्ष पर तंज कसते हुए नजर आ रहा है। वहीं सत्तापक्ष विपक्ष के सभी आरोपों पर लगातार पलटवार कर रहा है। बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संसद में नए क्रिमिनल कानून से खुश नहीं है और इसलिए इसका विरोध कर रही है क्योंकि वो देश के लोगों की भलाई नहीं चाहती है।

Read Also: T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, इस वजह से हो रही लौटने में देरी !

नए क्रिमिनल लॉ पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार कर डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की यही मानसिकता है, वह मानती है कि आजाद भारत को भारतीयों के हित का कानून नहीं चाहिए। अपराधी औऱ भ्रष्टाचारी को सजा न मिले। वर्तमान कानूनों कि खामियों का लाभ उठाकर आज चाहे वह कांग्रेस के नेता हों या फिर कोई भी विपक्ष का नेता हो, जमानत पर ऐश-ओ-आराम करते रहें और जनता की दिन रात की मेहनत की कमाई लूटते रहें, इसलिए वो पुराने कानून को चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के क्रिमिनल लॉ में बदलाव करते हुए सोमवार को तीन नए आपराधिक कानून लागू किए जो कि पूरी तरह से भारत की जनता के हित में हैं और भारत के लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।

Read Also: नए क्रिमिनल लॉ पर क्यों मचा बवाल ,डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी ये सफाई

बता दें, कि आज लागू हुए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के तहत अपराधिक मामलों के केस को रजिस्टर किया जाएगा और इन्हीं कानूनों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नए कानूनों ने ब्रिटिशकाल से चली आ रही IPC, CRPC और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह ली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *