International: यूरोपीय संघ ने अगले हफ्ते यूक्रेन के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने पर जताई सहमति

International:

International: यूरोपीय संघ के देश अगले हफ्ते यूक्रेन के साथ सदस्यता की बातचीत शुरू करने पर शुक्रवार को सहमत हो गए। इससे युद्ध से जूझ रहे इस देश के दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक समूह में शामिल होने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। ब्रसेल्स में हुई एक बैठक में, ईयू के 27 देशों के राजदूतों ने सोमवार को लक्जमबर्ग में यूक्रेन और मोल्दोवा के साथ बातचीत आधिकारिक तौर पर शुरू करने का फैसला किया। रूस, मोल्दोवा को भी अपने प्रभाव क्षेत्र में वापस लाने की कोशिश करता रहा है।International

Read Also-CID नोटिस मामला: अभिषेक बनर्जी ने जांच से बचने के आरोपों को किया खारिज

यूक्रेन, रूस के साथ युद्ध खत्म होने के बाद एक स्थिर भविष्य के लिए ईयू की सदस्यता को एक अहम “सुरक्षा गारंटी” के तौर पर देखता है। इसके लिए सबसे अच्छी गारंटी नाटो की सदस्यता होती, लेकिन ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता। कुछ अन्य देश युद्ध जारी रहने के दौरान इसके शामिल होने का विरोध करते हैं। रूस इसका कड़ा विरोध करता है और 2022 में बड़े पैमाने पर हमले की वजह नाटो की सदस्यता की दिशा में उठाए गए कदमों को बताता है। हालांकि उसने यूक्रेन के ईयू में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।International

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *