पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ समापन, PM मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

Paris Olympic

Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक का समापन हो गया है। मनु भाकर और एस श्रीजेश भारतीय ध्वज वाहक के तौर पर समापन समारोह में शामिल हुए है। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारतीय ध्वज वाहक के तौर पर समापन समारोह में शामिल हुए है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते है। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता।भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल मिलाकर 6 पदक हासिल किए हैं।

Read Also: Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर घमासान भारी,  BJP- कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

पेरिस ओलंपिक के समापन के बाद पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हौसला अफजाई की है-

पीएम मोदी ने कहा कि Paris Olympic के समापन पर मैं खेलों के दौरान पूरे भारतीय दल के प्रयासों की सराहना करता हूँ।।सभी एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और हर भारतीय को उन पर गर्व है। PM मोदी ने कहा कि हमारे खेल नायकों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।

मनु भाकर ने Paris Olympic में दो कांस्य पदक जीते है और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बनी है। वहीं, पीआर श्रीजेश पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। श्रीजेश ने ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी थी। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में भी शामिल थे और उस वक्त भी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। Paris Olympic में भारत ने पांच कांस्य और एक सिल्वर मेडल समेत कुल 6 पदक जीते हैं।

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता है। भारत को तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीता।

Read Also: दोस्तों के साथ झील में नहाने गए 11 साल के लड़के की डूबकर मौत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम से Paris Olympic में स्वर्ण पदक जीतने की काफी उम्मीद थी, स्वर्ण तो नहीं आया, लेकिन भारतीय टीम कांस्य पदक को बरकरार रखने में कामयाब रही है। पांचवा पदक भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने Paris Olympic में 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। भारत ने छठा पदक पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में अमन सहरावत ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अगला ओलंपिक 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में होगा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *