पेरिस ओलंपिक में खुशी के बाद लगातार मिले बड़े झटके, इन पदक दावेदारों से थीं बड़ी उम्मीदें

Paris Olympics

Paris Olympics: एक तरफ जहां भारत को पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में तीन मेडल मिले हैं, वहीं भारत के हाथ अब निराशा भी लगी है। शूटिंग में पहली बार तीन मेडल पाकर भारत ने इतिहास रचा है तो दूसरी तरफ भारत के कुछ बड़े पदक दावेदार पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। ये खबर भारतवासियों को मायूस करने के लिए काफी है।

आपको बता दें, पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर हुए इन दिग्गजों से भारत को मेडल संख्या के दहाई के आंकड़े पहुंचने की उम्मीद को बड़ा झटका मिला है। इन बड़े पदक दावेदारों में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सिफ्त कौर सामरा, वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन और  पूर्व वर्ल्ड नंबर वन और एशियन गेम्स चैंपियन सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी का नाम शामिल है। ये वो खिलाड़ी हैं जो मेडल की रेस से बाहर हो गए। इसके बाद भारत को एक और बड़ा झटका मिला, जिसमें दिन के आखिर में पीवी सिंधु भी बाहर हो गईं।

Read Also: Apple ने इंडिया में बनाया नया राजस्व रिकॉर्ड, जून तिमाही में की 85.8 अरब डॉलर की कमाई

सिफ्त कौर सामरा और अंजुम हुईं बाहर-

आपको बता दें,  50 मीटर थ्री पॉजिशन राइफल इवेंट के क्वालीफायर में प्रदर्शन के लिए सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल उतरी। दूसरे ओलंपिक में भाग ले रही अंजुम ने महिलाओं की 3पी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में 584 अंक जुटाए जबकि सिफ्त ने 575 अंक हासिल किए। सिफ्त कौर इस इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। इन्हीं कारणों से उनके फैंस को मेडल की उम्मीद थी।

निकहत जरीन ने भी किया निराश-

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन पेरिस ओलंपिक के प्री क्वार्टर के फाइनल में जीत की उम्मीद लेकर उतरी थीं। लेकिन एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट टॉप सीड़ चीन की वू यू से उन्हें एकतरफा हार मिली।

बैडमिंटन में मिला फैंस को झटका-

बैडमिंटन में पुरुषों के डबल्स वर्ग में मेडल जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी फाइनल में मलेशिया की टीम से हार गई। भारतीय जोड़ी मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से मैच गंवा बैठी। यह जोड़ी पूर्व नंबर जोडी सात्विक- चिराग एशियन गेम्स मेडलिस्ट के साथ फ्रेंच ओपन भी जीत चुके हैं।

Read Also: Game: जानलेवा साबित हो रही गेम खेलने की लत, बच्चों की बिगड़ रही मानसिक हालत के पीछे ये है बड़ा कारण !

पीवी सिंधु से थीं उम्मीदें- 

पीवी सिंधु से भारतवासियों और फैन्स को काफी उम्मीदें थी और पीवी सिंधु इस मैच को जीतने के बाद लगातार तीसरे ओलंपिक में मेडल को जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकती थीं। पदक लाने के इस बड़े मौके से वह चूक गईं। उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी हे बिंग जियाओ से मुकाबले में मात मिली थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *