Parivarik Manuranjan: फिल्म ‘पारिवारिक मनुरंजन’ 13 नवंबर को सोनी लिव पर होगी स्ट्रीम

Parivarik Manuranjan

Parivarik Manuranjan: अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म “पारिवारिक मनुरंजन” 13 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम होने जा रही है।इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है और इसे भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड के विनोद भानुशाली और हिमांशु मेहरा ने निर्मित किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर अपने बैनर ‘एएजेड फिल्म्स’ के जरिए इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। Parivarik Manuranjan

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि फिल्म में सादगी है और इसके किरदार ऐसे हैं जिनसे लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, “इसमें परिवार की गर्माहट है, थोड़ा रोमांस है और भरपूर मजा है, जो इसे त्योहारों के दौरान देखने के लिए एक बेहतरीन फिल्म बनाता है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मुझे उम्मीद है कि दर्शक अपने प्रियजनों के साथ इस मजेदार सफर का आनंद लेंगे।”

अदिति राव हैदरी ने कहा कि उन्हें पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने में बहुत मजा आया, जिन्होंने “हर सीन को हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया।” Parivarik Manuranjan

Read Also: CTI Appeal: CTI ने कांग्रेस से एक नवंबर की रैली टालने की अपील की

उन्होंने कहा, “ये एक ऐसी फिल्म है जिसमें रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का एक प्यारा मिश्रण है- जिसे आप अपनों के साथ देखना चाहेंगे। मुझे अपने किरदार को निभाने में बहुत मजा आया, उसकी अनोखी आदतों को समझना और ये देखना कि वह अपने आस-पास के लोगों से किस तरह जुड़ती है, बहुत अच्छा अनुभव रहा।” Parivarik Manuranjan

उन्होंने आगे कहा, “पहली बार पंकज जी के साथ स्क्रीन शेयर करना वाकई बहुत सुखद रहा। उनका मजाकिया अंदाज बहुत सहज और स्वाभाविक है।” इस फिल्म के जरिए निर्देशक वरुण वी. शर्मा और अली अब्बास जफर एक बार फिर साथ आए हैं। इससे पहले शर्मा ने जफर की फिल्म ‘भारत’ (जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ थे) की पटकथा लिखी थी। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *