Parliament: संसद का बजट सत्र जारी है।लोकसभा में एक बार फिर तेज हंगामा देखने को मिला। मिडिल ईस्ट के संकट में देश में एलपीजी किल्लत को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया वही निलंबित 8 सांसदों की बहाली की मांग को लेकर भी विपक्ष का जोरदार विरोध देखने को मिला।Parliament:
मिडिल ईस्ट युद्ध और भारत में एलपीजी की किल्लत को लेकर संसद के अंदर और बाहर आज भी विपक्ष प्रदर्शन जारी रहा वहीं विपक्ष ने निलंबित विपक्षी सांसदों की बहाली की मांग को लेकर भी जोरदार नारेबाजी की। इसके चलते दोनों सदनों में गतिरोध देखने को मिला।
Read Also:Iran-Israel War: ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन से खाड़ी देशों को निशाना बनाया, इजराइल ने की जवाबी कार्रवाई
वहीं संसद की कार्रवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने एलपीजी किल्लत को लेकर संसद परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। वही लोकसभा में सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही मिनटों में दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सहित विपक्ष के सदस्य वेल के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कथित कमी को लेकर तत्काल चर्चा की मांग की, साथ ही पिछले दिनों निलंबित 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई। Parliament:
Read Also: Parliament: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिस, गरमाई सियासत
इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बार-बार सदन को शांत करने की अपील की।बिरला ने कहा, “मैंने पहले भी आग्रह किया था और अब फिर से आग्रह कर रहा हूं कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय है। आज भी प्रतिपक्ष के 8 सदस्यों के प्रश्न सूचीबद्ध हैं। प्रश्नकाल में देश के मुद्दे और क्षेत्रीय समस्याएं उठती हैं, सरकार की जवाबदेही तय होती है। इसलिए सभी को बोलने का मौका मिलना चाहिए।”स्पीकर ने आगे कहा, “विपक्ष कहता है कि उन्हें बोलने का अवसर दिया जाए, लेकिन जब अवसर मिलता है तो बोलते नहीं और सदन में गतिरोध पैदा करते हैं। यह संसदीय मर्यादा नहीं है।”बिरला ने विपक्षी सदस्यों को प्रश्नकाल के बाद अपना मुद्दा उठाने की सलाह दी, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था।Parliament:
एलपीजी संकट के अलावा निलंबन के मुद्दे पर सख्त टिप्पणी करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने चेतावनी दी, “सदन के अंदर अगर मेजों पर चढ़ेंगे तो इसी तरह की कार्रवाई होगी। सदन की पवित्रता, संसद परिसर के अंदर हो या बाहर, उसकी मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। विपक्ष के सदस्यों का जो आचरण रहा है, वह सदन की पवित्रता को समाप्त कर रहा है।स्पीकर ने दोहराया कि विपक्ष प्रश्नकाल नहीं चलने देना चाहता और लगातार गतिरोध पैदा कर रहा है। यह हंगामा ऐसे समय में हुआ है जब पिछले कुछ दिनों में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी सदन में चर्चा का विषय रहा था, जो ध्वनिमत से गिर गया। वही विपक्ष अब एलपीजी संकट को पश्चिम एशिया में जारी तनाव से जोड़कर सरकार पर हमलावर है, जबकि सरकार ने स्टॉक पर्याप्त होने का दावा किया है। Parliament:
