Parliament Session:स्पीकर ओम बिरला ने इमरजेंसी पर दिया ये बयान ,गरमाई सियासत

OM BIRLA News:

OM Birla on Emergency:लोकसभा का स्पीकर बनने के बाद ही ओम बिरला ने लोकसभा में भाषण दिया है।भाषण के दौरान ओम बिरला ने इमरजेंसी जिक्र कर इसे इतिहास का काला धब्बा बताया। ओम बिरला ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान नागरिकों के अधिकारों का हनन हुआ था। कांग्रेस ने संविधान की भावना को कुचलने काम किया। ओम बिरला आगे बोलते है कि यह सदन 1975 में आपातकाल लगाने के फैसले की कड़ी निंदा करता है.बता दें कि ओम बिरला को 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में ध्वनि मत से चुना गया। वो लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं।

Read Also: दिल्ली पुलिस ने किया वॉकथॉन का आयोजन, नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की पहल

इमरजेंसी की निंदा- लोकसभा का स्पीकर चुने जाने के बाद  ओम बिरला ने कहा कि, ‘यह सदन 1975 में इमरजेंसी लगाने के फैसले की कड़ी निंदा करता है. इसके साथ ही हम उन सभी लोगों के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हैं, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया भारत के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया.’ साथ ही उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी को देश के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।

Read Also: Rohtak: चुनाव प्रभारी,सह प्रभारी और CM की उपस्थिति में हुई BJP की संगठनात्मक बैठक में क्या हुआ जानें ?

लोकसभा में मचा हंगामा- स्पीकर का पद मिलने के बाद ओम बिरला के इमरजेंसी की निंदा करते हुए भाषण दे रहे थे तब सदन में जोरदार हंगामा हुआ।सत्ता पक्ष ( NDA ) ने  कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए.उधर विपक्षी सांसदों ने भी इसका पलटवार किया. स्पीकर के इस भाषण को सुनकर  ( INDIA ALLIANCE ) हक्का-बक्का रह गया । इस हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गई ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *