पीएम मोदी की तरफ से अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों का दिल्ली में स्वागत

Vande Bharat Express,पीएम ने देहारादून वंदे भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ......

दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शनिवार को अयोध्या-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे।अयोध्या से ट्रेन में सवार हुए यात्रियों के स्वागत के लिए लोग उमड़ पड़े।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये एक “बहुत शुभ” दिन है और दिल्ली और अयोध्या के लोगों को फायदा होगा क्योंकि यात्रा का समय कम होकर सात घंटे हो जाएगा।सिंह ने कहा, “दिल्ली और अयोध्या के बीच यात्रा का समय घटकर सिर्फ सात घंटे रह गया है। यहां जश्न का माहौल है, क्योंकि वैष्णो देवी और अमृतसर से ट्रेनों को भी पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई है।”इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या धाम स्टेशन से दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

दिल्ली: अयोध्या से चली नई वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने पहुंचे बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा

“देखिए आज विश्व का बहुत बड़ा ऐतिहासिक जो रचना रची है नरेंद्र मोदी जी ने राम मंदिर को लेकर और जो ट्रेन आ रही है हम दिल्ली के लोग उनके स्वागत के लिए खड़े हैं। हमारा सौभाग्य है कि जो पहली जर्नी में भगवान राम का दर्शन करके आ रहे हैं हम उनका स्वागत कर रहे हैं।वीरेंद्र सचदेवा, अध्यक्ष, दिल्ली बीजेपी: देखिए आज का दिन बहुत ही शुभ है वंदे भारत ट्रेन जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हरी झंडी दिखाई थी अब आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर आ रही है और हम लोगों का सौभाग्य है कि हम यहां उसको रिसीव कर रहे हैं। दिल्ली वालों के लिए भी बहुत सुगम हो जाएगा, मात्र सात घंटे में हम अयोध्या जाकर दर्शन कर पाएंगे औऱ माननीय प्रधानमंत्री जी ने सारी ट्रेनों को जो हरी झंडी दिखाई हैं। मां वैष्णो देवी से भी वंदे भारत चली है, गुरू नगरी अमृतसर से भी आ रही है, तो एक बड़ा उत्सव का पल है आपने देखा कि कैसे लोग झूम रहे हैं नाच रहे हैं और प्रभू श्रीराम की जय जयकार कर रहे हैं दिल्ली वालों के लिए देश के लिए बड़े ही उत्सव का पल है।”
(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *