पठान की एडवांस बुकिंग में धुंआधार कमाई, ब्रम्हास्त्र को भी छोड़ेगी पीछे

How many advance booking of Pathan movie ? | Total tv News | Pathan |

अमन पांडेय : पिछले चार सालों से शाहरुख खान बडे पर्दे से गायब थे, अब ऐसे में किंग खान के फैंस अपने चहेते स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं फैंस अपने स्टार किंग खान की फिल्म पठान को देखेन के लिए नजरे गड़ाए बैठे हैं। क्यों कि शाहरुख एक नए अवतार और एक नए अंदाज में सिनेमाघरों में छाने को तैयार हैं। तो वहीं पठान की एडवांश बुकिंग भारत में शुरु हो चुकी है और अभी से इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरु कर दिए है।

पठान की एडवांस बुकिंग पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि शाहरुख खान के फैंस को फिल्म से जुड़े विवादों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। फैंस अपने फेवरेट स्टार को पहले ही दिन थिएटर में देखने के लिए उतावले हैं. ‘पठान’ के हिंदी और तेलुगू वर्जन की टिकट्स सबसे ज्यादा बिक रही हैं।मेजर सिनेमा चेन्स में ‘पठान’ की एक लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं। इसमें दिल्ली-एनसीआर से 1.79 करोड़ रुपये, मुंबई से 1.74 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में सबसे ज्यादा ‘पठान’ अपने पहले दिन 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है।

Read also पीएम मोदी की सभा में पकड़ा गया फर्जी एनएसजी जवान जांच में जुटी एजेंसियां

फिल्म ब्रम्हास्त्र को भी छोड़नो वाली है पीछे
पिछले साल बहुचर्चित फिल्म ब्रम्हास्त्र ने बढिया कमाई की थी। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 19.66 करोड़ के आसपास कमाई की थी। ये 2022 में हिट होने वाली तीसरी बड़ी फिल्म थी। इसके अलावा भूल भुलैया ने भी एडवांस बुकिंग से 6.55 करोड़ रुपए के आसपास कलेक्शन किया था। पठान के पास अभी भी ब्रम्हास्त्र की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ने के लिए छह दिन है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *