दिल्ली की दमघोंटू हवा में जीने को मजबूर लोग, प्रदूषण के साथ अब सर्दी ने भी असर दिखाना किया शुरू

दिल्ली-NCR में बदल रहे मौसम के साथ बढ़ रहे प्रदूषण से स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। देश की राजधानी में आनंद विहार समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। इसके दूसरी ओर प्रदूषण के मुद्दे पर सियासी पारा भी हाई है, सियासी दल एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने में लगे हुए हैं।

Read Also: Festival Special Trains: त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे चला रहा 7000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

आपको बता दें, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। दिल्ली के लोग दमघोंटू हवा में जीने को मजबूर हैं और वहीं सरकार की ओर से किए गए प्रदूषण नियंत्रण के उपाय भी कोई खास असर नहीं दिखा पा रहे हैं। आज सुबह कई इलाकों में AQI 400 के पार बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली का औसत AQI 373 दर्ज किया गया है। आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में AQI 432, जहांगीरपुरी 412, NSIT द्वारका 411, वजीरपुर 411, अशोक विहार 408, बवाना 406 दर्ज किया गया है।

Read Also: दक्षिणी दिल्ली का छठ घाट AAP-BJP के झगड़े का ताजा मुद्दा बन गया है

दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ अब ठंड ने भी दस्तक दे दी है, जिसके चलते प्रदूषण के कहर के साथ अब ठंड ने भी सितम ढहाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 19°C दर्ज किया गया है। हफ्ते की शुरुआत में सुबह से ही दिल्ली में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। दिल्लीवासी दमघोंटू जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। सर्दी में प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी का लेवल भी लगातार कम होता जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *