प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 फरवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ के दूसरे एपिसोड के माध्यम से देश भर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले 6 फरवरी 2026 को पहले एपिसोड के माध्यम से देश भर के एग्जाम वॉरियर्स को संबोधित किया था।
Read Also: खटीमा दौरे पर CM पुष्कर सिंह धामी, जनता से मिलकर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
पीएम मोदी यह संवाद आज सुबह 10 बजे टेलिकास्ट होगा। इसके माध्यम से पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को तनाव मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाएंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक YouTube चैनल, ‘X’ प्लेटफॉर्म, दूरदर्शन, आकाशवाणी और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।
यह ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण है, जिसका पहला भाग 6 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था। इस बार रिकॉर्ड 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
