वाराणसी में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी,PM मोदी की ईंधन बचाने की अपील का दिख रहा है असर

PM Modi Appeal

PM Modi Appeal : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती ईंधन लागत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है। लोग अब पेट्रोल और डीजल वाहनों की बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

वाराणसी के कई वाहन डीलरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों के बारे में पूछताछ करने वाले ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। डीलरों के मुताबिक, लोग अब ईंधन की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी को देखते हुए लंबे समय के लिए किफायती विकल्प तलाश रहे हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं।

Read also- उपराष्ट्रपति ने गंगटोक में सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित

कुछ ग्राहकों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील ने उन्हें ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया है। लोगों का मानना है कि अगर आम जनता इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रही है, तो नेताओं और मंत्रियों को भी इस दिशा में आगे आकर उदाहरण पेश करना चाहिए।PM Modi Appeal  PM Modi Appeal  PM Modi Appeal  PM Modi Appeal 

Read also- पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में, गुजरात के कुछ हिस्सों में 19 मई के बाद राहत के आसार

विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन संकट और बढ़ती महंगाई के अलावा स्वच्छ ऊर्जा के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। कम खर्च, कम प्रदूषण और बेहतर तकनीक के कारण अब इलेक्ट्रिक वाहन पारंपरिक वाहनों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।सरकार द्वारा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और EV सेक्टर में लगातार निवेश के चलते आने वाले समय में वाराणसी समेत पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *