PM Modi In Kerala: केरल में भगवान श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना की

PM Modi In Kerala- केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्रर मोदी ने बुधवार सुबह गुरुवायूर मंदिर गए। भगवान श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। इससे पहले पीएम मोदी मंगलवार शाम को केरल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक भव्य रोडशो किया। चर्चा है कि पीएम मोदी यहां के बाद अभिनय जगत से राजनीति में आए सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने पारंपरिक पोशाक ‘मुंडू’ और ‘वेष्टि’ (सफेद शॉल) पहनकर मंदिर में पूजा-अर्चना की।पीएम के दौरे से पहले सुबह से ही मंदिर में कड़ी पुलिस सुरक्षा थी।मोदी सुबह करीब 7:35 बजे हेलीकॉप्टर से गुरुवयूर पहुंचे और वहां श्रीकृष्ण कॉलेज मैदान पर उतरे।यहां उनके स्वागत के लिए सैकड़ों बीजेपी समर्थक और कार्यकर्ता घंटों से जुटे हुए थे।

Read also – अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की शोभा बढ़ाने के लिए तुलसी की पत्तियों से बनी खास मालाएं

हेलीपैड पर सभी उम्र के लोगों ने बीजेपी के झंडे लहरा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने पार्टी के रंग की हैट और टोपियां पहन रखीं थीं।हेलीपैड से मोदी श्रीवालसम गेस्ट हाउस गए जहां उन्होंने मंदिर में पूजा करने से पहले केरल की पारंपरिक पोशाक पहनी।पूजा-अर्चना के बाद मोदी अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल होंगे।

इसके बाद में वो कोच्चि लौटने से पहले त्रिशूर जिले के त्रिप्रयार श्री राम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यहीं पर पीएम मोदी केंद्र सरकार और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।मोदी मंगलवार शाम को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *