अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की शोभा बढ़ाने के लिए तुलसी की पत्तियों से बनी खास मालाएं

Tulsi necklace- बिहार के भोजपुर जिले में तुलसी की पत्तियां से खास मालाएं बनाई जा रही हैं। इन मालाओं को अयोध्या में नए मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति को पहनाया जाएगा।इन मालाओं में इस्तेमाल की जा रही तुलसी की पत्तियों को भोजपुर के एक किसान के लगाए पौधों से लिया जा रहा है। किसान ने अपनी एक एकड़ की जमीन में तुलसी के पौधे उगाए हैं।

इन खास मालाओं को बनाने के लिए बेंगलुरु से तीन लोग खास तौर पर आरा पहुंचे हैं।अब तक तुलसी की पत्तियों से बनीं नौ मालाएं अयोध्या भेजी जा चुकी हैं। पांच और मालाओं को सड़क के रास्ते रामनगरी भेजे जाने की तैयारी है।अभिजीत और उनकी टीम 22 जनवरी तक श्रीरामलला को पहनाई जाने वाली इन खास मालाओं को बनाती रहेगी।

Read also – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह CRCS की नई ऑफिस बिल्डिंग का करेंगे उद्घाटन

तुलसी किसान अभिजीत कुमार ने कहा कि हम लोगों के एक रघु जी हैं, बैंगलोर से बिलॉन्ग करते हैं, लगभग छह साल से उनके साथ हम लोगों की दोस्ती है, तो ट्रेड इंडिया के साथ ऑनलाइन बिजनेस किए थे, तो उसमें हम लोग फ्लॉप हुए, तो उसके बाद से दोस्ती बरकरार रह गया। उन्हीं का कहना था कि एक एकड़ में तुलसी जी की खेती करना है जो अयोध्या में राम मंदिर की मूर्ति बना है, उसमें माला तुलसी जी की ही पहनाया जाएगा। हम लोगों को ये बात शुरू में अटपटा टाइप का लग रहा था, लेकिन बाद में जब उन्होंने एक बार गोपाल दास जी से कॉन्फ्रेंस करवा कर बात करवाया, तब पता चला कि नहीं कि ये बात रियल है, फैक्ट है। फिर हुआ कि नहीं करना है, चाहे जितना बीच
में।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *