PM Modi in Rajasthan: PM मोदी ने फिर भरी हुंकार, साधा कांग्रेस पर सीधा निशाना

PM on Sam Pitroda's 'inheritance tax' comment

PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस होती तो सीमा पार से आतंकी आकर जवानों के सिर काट कर ले जाते। कांग्रेस होती तो वन रैंक वन पेंशन भी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सीरियल धमाके होते रहते, निर्दोष लोग मरते रहते।

Read Also: Ayodhya: प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साथियों, 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वो फैसले लिए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन आप सोचिए अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या-क्या हुआ होता। कांग्रेस होती तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते।


कांग्रेस होती तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते। कांग्रेस सरकार कुछ न करती। कांग्रेस होती तो न हमारे फौजियों को वन रैंक वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपये मिलते। कांग्रेस होती तो देश के कोने-कोने में सीरियल ब्लास्ट बम धमाके होते ही रहते। निर्दोष लोग मरते ही रहते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बम धमाकों के दोषियों को बचाने का घोर पाप किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *