कोलकाता में BJP की एक विशाल रैली को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि, “पूरे पश्चिम बंगाल में लोग TMC के भ्रष्टाचार, ‘कट मनी’ सिंडिकेट, हिंसा और वर्षों के कुशासन के खिलाफ गुस्से में उठ खड़े हुए हैं।”
रैली को संबोधित कर PM मोदी ने कहा कि, “आपका ये उत्साह, जोश बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है कि जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, ये ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है। इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी। उसका नतीजा ये हुआ कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ। आज एक बार फिर ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है।
Read Also: NCDRC: एक्सिस बैंक को नोटबंदी के दौरान नोट जमा करने से मना करने पर 3.19 करोड़ रुपये देने का आदेश
PM मोदी ने कहा- बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा, अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा। इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है – चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार! कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है।
आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो। बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा। जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।
यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी। भाजपा और NDA के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है। श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी। भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी।”
Read Also: PM मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कहा कि, “एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है। आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC… ये लोग एक के बाद एक आते रहे… अपनी जेबें भरते रहे… और बंगाल में विकास के काम ठप्प पड़े रहे।
TMC सरकार का एक ही एजेंडा है। ये TMC वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे। जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते। इसलिए TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है। देशवासियों को मुफ्त बिजली देने के लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए हर लाभार्थी को 75 से 80 हजार रुपये देती है। जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ता है, उसके घर का बिजली बिल जीरो हो जाता है। लेकिन, बंगाल सरकार इसे भी लागू नहीं होने दे रही।
ये TMC सरकार अपनी स्वार्थी राजनीति की वजह से यहां आयुष्मान भारत योजना को भी लागू नहीं कर रही है। देश भर के करोड़ों लोग इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं। ये लाभ आप सबको भी मिलना चाहिए। लेकिन बंगाल के परिवारों को इस योजना के अधिकार से भी TMC सरकार ने वंचित रखा है। आज बंगाल के किसान की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। किसानों से झूठे वायदे और सरकारी खरीद में घोटाला ही TMC की पहचान बन गया है। TMC के कट, कमीशन और करप्शन के कारण, राजनीति के लिए…किसानों की जिंदगी से, गरीबों और मध्यम वर्ग की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।”
PM ने कहा कि, “TMC जाएगी, गरीबों का पक्का घर बनना शुरू हो जाएगा। TMC जाएगी, तो हर घर साफ जल पहुंचेगा। TMC जाएगी, तो हर गरीब को मुफ्त इलाज मिलेगा। TMC जाएगी, तो कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे। TMC जाएगी, तभी बंगाल में सुशासन आएगा। लेफ्ट की सरकार में अपहरण , हत्या और बलात्कार का वो दौर कोई नहीं भूल सकता। इसलिए आप लोग बड़ी आशा के साथ लेफ्ट को हटाकर TMC को लेकर आए। लेकिन TMC ने लेफ्ट के गुंडों और माफियाओं को ही अपनी पार्टी में भर्ती कर लिया। आज बंगाल में अपराधियों को खुली छूट है। आए दिन बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध होते हैं। बंगाल का कोई इलाका ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है।
हमारे बंगाल ने आजादी के बाद विभाजन सहा, मजहबी दंगे देखे, बाद के दशकों में अस्थिरता देखी, घुसपैठ का दौर देखा, रक्तपात सहा। इन सबकी सबसे बड़ी भुक्तभोगी बंगाल की माताएं-बहनें, बेटियां और बंगाल की महिलाएं थीं। जो बंगाल एक समय देश का सबसे प्रगतिशील राज्य होता था। आज वहां शाम होते ही, माएं बेटियों को फोन करके कहती हैं – ‘बाड़ी फिरे एशो…’यानी घर लौट आओ! शक्ति की पूजा करने वाले बंगाल को ऐसे हालात मंजूर नहीं होंगे। मैं बंगाल की माताओं-बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि आप यहां भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए। भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित होंगी और अपराधी जेल में होंगे। ये मोदी की गारंटी है।
Read Also: Bihar: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ली बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ
उन्होंने कहा- TMC सरकार गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है। रंगबाजी और कटमनी… ये TMC की कमाई का जरिया है। ये लोग जानते हैं कि जिस दिन बंगाल के लोग खुलकर सामने आ गए… TMC की विदाई पक्की है। ये TMC मां, माटी, मानुष के नारे पर सत्ता में आई थी। आज वही मां रो रही है, माटी को लूटा जा रहा है और बंगाली मानुष बंगाल छोड़ने पर मजबूर हो रहा है।
घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल की रोटी, बेटी और माटी पर सबसे बड़ा खतरा आ गया है। ये लोग बंगाल के लोगों का रोजगार छीन रहे हैं और हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। और बंगाल के लोगों की जमीनों पर इन घुसपैठियों को कब्जा दिलवाया जा रहा है। ये लोग SIR का भी विरोध करते हैं। ताकि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से न हट पाएं, वोटर लिस्ट शुद्ध न हो पाए। ये तो ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके भी नाम निकालने के लिए तैयार नहीं हैं।
डेमोग्राफी के इस खतरनाक बदलाव ने आज बंगाल को असुरक्षित बना दिया है। अब तो यहां खुलेआम धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि एक खास कम्युनिटी वाले मिलकर आपको खत्म कर देंगे। संविधान की कुर्सी पर बैठकर ऐसी धमकी, करोड़ों बंगाली लोगों को खत्म करने की बात आपके मुंह में शोभा नहीं देती है। मैं पूछना चाहता हूं कि वो कौन लोग हैं, जो TMC सरकार के इशारे पर करोड़ों लोगों को खत्म कर देंगे। निर्मम सरकार में आज सबसे ज्यादा प्रताड़ित यहां के दलित, आदिवासी और हमारे गरीब भाई बहन हैं। आदिवासी समाज के साथ कैसा अन्याय होता है, ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन, अब तो TMC सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं।”
PM मोदी ने इसके अलावा कहा कि, “अभी कुछ दिन पहले हमारे देश की राष्ट्रपति, आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी बंगाल आई थी, उन्हें संथाल आदिवासी परंपरा के पावन उत्सव में शामिल होना था, लेकिन अहंकार में डूबी इस निर्मम सरकार ने न केवल उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया, बल्कि उसे पूरी तरह बदइंतजामी के हवाले कर दिया। क्योंकि, एक आदिवासी बेटी इतने बड़े पद पर है, TMC वालों को उनका सम्मान मंजूर नहीं हुआ।”
