AAP विधायक राघव चड्ढा का लैपटॉप और कीमती सामान चोरी होने के मामले में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

दिल्ली। (रिपोर्ट- दिवांशु मल्होत्रा) दिल्ली के नारायणा विहार इलाके में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की कार का शीशा तोड़कर उनका लैपटॉप और कीमती सामान चोरी होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में साउथ दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने ठक ठक और गुलेल गैंग के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें, आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की कार का शीशा तोड़कर उनका लैपटॉप और कीमती सामान चोरी होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। साउथ दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने इस केस में ठक ठक और गुलेल गैंग के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल बीती 30 तारीख को वारदात की सूचना मिलते साउथ दिल्ली के स्पेशल स्टाफ जिसके इंस्पेक्टर गिरीश कुमार है उन्होंने टीम को गठित किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ठक ठक गैंग और गुलेल गैंग के सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी कर आखिरकार ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दिल्ली के मदनगीर के इलाके से ट्रैप लगा कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के दो लैपटॉप बरामद हुए हैं, जिसमें से एक राघव चड्ढा का पाया गया इसके साथ-साथ पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन और गुलेल भी बरामद की है।

दरअसल मामला ये है, कि दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय से राघव चड्ढा की कार लेकर उनका कर्मचारी शिवम अग्रवाल नारायणा विहार अपने घर पहुँचा और रात करीब 9.50 बजे जब उनकी कार शिवम के घर के बाहर खड़ी थी तभी ये लुटेरे उनकी कार का शीशा तोड़ा और लैपटॉप ले उड़े। लैपटॉप में महत्वपूर्ण सूचनाएं थीं और इसमें कार्यालय के कई कागजात सुरक्षित थे। घटना के बाद इस मामले की जानकारी तत्काल नारायणा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन ना केवल नारायणा थाने की पुलिस बल्कि साउथ दिल्ली का स्पेशल स्टाफ भी एक्टिव हो गया और आखिरकार इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया और राघव चड्ढा का लैपटॉप भी बरामद कर लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.