PM Modi Met Gamers- PM नरेंद्र मोदी ने देश के टॉप गेमर्स से की मुलाकात

PM Modi Met Gamers-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के टॉप गेमर्स से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री के इन्फ्लुएंसर्स और ई-स्पोर्ट्स एथलीट्स से इंडस्ट्री के बारे में चर्चा की है।पीएम मोदी ने अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट के साथ बात की और इनकी सक्सेस स्टोरी को जाना।इस दौरान पीएम मोदी को गेमर्स से कुछ सवाल पूछते और गेम्स को ट्राई करते भी देखा गया।

Read also- Lok Sabha Election 2024: AIMIM प्रमुख ओवैसी ने हैदराबाद में किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री ने कहा ने कहा कि दुनिया ने अलग-अलग तरीके अपनाए हैं। मुझे दुनिया के आगे अलग विषय रखना है। मैंने कहा है मिशन लाइफ और लाइफ शब्द से मेरा मतलब है लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट। अगर मान लीजिए कि मैं एक ऐसी गेम बनाऊं। जो क्लाइमेट के चैलेंज को कैसे करे। कौन से रास्ते होंगे। किस-किस रास्ते से जाएंगे। किस रास्ते से ज्यादा सफलता मिलेगी। जैसे मान लो स्वच्छता। स्वच्छता के विषय को लेकर ही गेम बनाए और हर बच्चा खेले। भारत के जो वैल्यू है वो नई पीढ़ी उसे जीना सीखे और उसे समझे।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा ने कहा कि रेगुलेट शब्द ठीक नहीं होगा क्योंकि सरकार का काम होता है हर चीज में हाथ डालना। सरकार का मूल नेचर ये हैं या तो आप उनको दबाने की कोशिश करो या कानूनी सारे बंधन लगा कर बंद कर हो। शायद आप उस चीज को समझो। समझ करके हमारे देश की रिक्वायरमेंट के अनुसार उसको मॉडिफाई करने की कोशिश करो।

Read also- Lok Sabha Election 2024: AIMIM प्रमुख ओवैसी ने हैदराबाद में किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार

अनिमेष अग्रवाल ने कहा ने कहा कि मेरा मानना है कि गेमिंग इंडस्ट्री को ऑपरेट करने का सही तरीका ई-स्पोर्ट्स को मान्यता देना है। इसे एक खेल के रूप में पहचाना जाना चाहिए और ये स्किल बेस्ड गेमिंग है। ये कोई जुआ नहीं है।गेमर्स ने प्रधानमंत्री के साथ गेमिंग इंडस्ट्री में विकास पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे सरकार ने गेमर्स की क्रिएटिविटी को पहचाना और भारत में गेमिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *