PM Modi Oath Ceremony : मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी, ईश्वर की शपथ लेता हूं… Modi ने तीसरी बार पीएम पद की ली शपथ

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। पीएम के साथ कई  कैबिनेट मिनिस्‍टर, राज्‍य मंत्री भी शपथ लेंगे। यहां पढ़ें कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

Read also-लोकसभा चुनाव में आए जनता के जनादेश को लेकर AAP ने किया BJP पर तीखा प्रहार

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली. खट्टर आरएसएस के पूर्व प्रचारक रहे हैं. 9 साल तक हरियाणा के सीएम रहे. वे पहली बार लोकसभा चुनाव जीते.राजनाथ सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ।नरेंद्र मोदी आज (9, जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है ।

Read also-गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली बड़ी जिमेमदारी,तीसरी बार मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए मोदी को किया धन्यवाद

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्योगपति मुकेश अंबानी भी पहुंचे हैं। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी पहुंचे हैं। उनके अलावा तमाम विदेशी मेहमान भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं।कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ली. पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं. वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद बने हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *