काशी दौरे पर पीएम मोदी, सुबह-सुबह माताओं-बहनों-दिव्यांगों और स्कूली बच्चों से की मुलाकात

( सत्यम कुशवाह ), वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है। सोमवार को उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहल महिलाओं और दिव्यांगों से बातचीत की और इसके अलावा स्कूली बच्चों से भी मिले। वहीं अब स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन भी करने वाले हैं।

काशी दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने सुबह-सुबह वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में माताओं-बहनों और दिव्यांग जनों से मिले। माताओं और बहनों ने पीएम को बताया कि किस तरह उज्ज्वला और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से उनका जीवन आसान हुआ है। यह हम सभी के उत्साह को बढ़ाने वाला है। वहीं दिव्यांग जनों से मिलकर पीएम मोदी ने कहा कि दिव्यांग भाई-बहनों के चेहरे पर लौट रही खुशियों को देख, इस बात का संतोष हुआ कि हमारी योजनाओं का भरपूर लाभ उन तक भी पहुंच रहा है।

Read Also: दिल्ली में प्रदूषण के साथ सर्दी का सितम जारी, क्या हैं हालात ?-जानिए

इसके बाद पीएम मोदी ने वाराणसी में स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की। छोटे और प्यारे स्कूली बच्चों ने पीएम का स्कूल में कविता गान कर अभिनंदन और स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों के साथ संवाद ने उनको नई ऊर्जा से भर दिया। इन प्यारे-प्यारे बच्चों ने बताया कि स्कूल में सुविधाएं बढ़ने से कैसे अब पढ़ाई में भी उनका मन खूब लग रहा है।

इससे पहले बीते दिन पीएम मोदी ने बाबा श्री विश्वनाथ जी की पावन नगरी काशी में आयोजित ‘काशी तमिल संगमम’ के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर उन्होंने ‘कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन’ का शुभारंभ भी किया था। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *