महाकुंभ में हुई त्रासदी अत्यंत दुखद, PM मोदी ने किया ट्वीट

PM Modi on Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार यानी की आज 29 जनवरी को तड़के महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना को ‘अत्यंत दुखद’ करार दिया और लोगों की मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और वे लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं।

Read Also: अफवाहों पर भरोसा न करें, बैरिकेड फांदने की कोशिश में कुछ श्रद्धालु घायल हुए- CM Yogi

PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। मोदी ने कहा कि इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है और वे लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं।

Read Also: महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन पलटा, 11 घायल

आदित्यनाथ ने कहा कि ये घटना रात एक से जो बजे के बीच हुई, जब कुछ श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग पर लगे बैरिकेड्स पर चढ़ गए। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुंभ का सर्वाधिक महत्वपूर्ण आयोजन होता है और इसमें करीब दस करोड़ लोगों के गंगा में डुबकी लगाने की संभावना है। इस वर्ष, 144 वर्षों के बाद ‘त्रिवेणी योग’ नामक एक दुर्लभ खगोलीय संयोग बन रहा है, जो इस दिन के आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *