केसरिया साफा बांधकर कर्तव्य पथ पर पहुंचे PM मोदी, 76वें गणतंत्र दिवस पर दिखा निराला अंदाज

PM Modi, PM Modi Dress up, Pm Modi Dress on Republic Day, Republic Day, Pm Modi Saffron Turban, PM MOdi Pagdi, PM Modi Dress,

PM Modi on Republic Day: आज पूरे भारत देश में 26 जनवरी रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर PM मोदी फिर एक बार अलग ही अंदाज में नजर आए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भूरे रंग के बंद गले के कोट के साथ केसरिया साफा पहना हुआ था। इसमें लाल और पीले रंग का संयोजन दिख रहा था.Pm Modi on Republic Day

Read also- गणतंत्र दिवस पर 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम हर बार अलग-अलग तरह के साफे में गणतंत्र दिवस पर दिखाई देते हैं।इससे पहले पीएम मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां वीर जवान ज्योति के सामने सेना की तरफ से बैंड के साथ पुष्पांजलि दी गई।

Read also- जबलपुर में SUV हुई हादसे की शिकार, तीन की मौत, एक घायल

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को दी शुभकामनाएं!- पीएम मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *