PM Modi 28 मार्च को करेंगे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर

PM Modi: Prime Minister to Inaugurate Noida International Airport on March 28; Preparations in Full Swing

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राज्य सरकार ने बुधवार 25 मार्च को एक बयान में कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था को अमली जामा पहनाने में जुट गया है। PM Modi

बयान के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई समीक्षा के बाद सभी विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बयान में बताया गया है कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी के साथ ये पक्का किया जा रहा है कि ये ऐतिहासिक लोकार्पण कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कार्यक्रम की तमाम व्यवस्थाओं की निरंतर जानकारी ले रहे हैं और हाल ही में उन्होंने हवाई अड्डे का निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिये।

Read Also: झारखंड के चतरा में सड़क किनारे खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 21 श्रद्धालु घायल

PM Modi- अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मार्ग संचालन, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, ‘साइनेज’ और ‘पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम’ समेत सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग और आगमन-प्रस्थान मार्गों को पूरी तरह व्यवस्थित किया जा चुका है। वहीं यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाई गई है और नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीवीआईपी, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, अधिकारियों और आमजन की संभावित बड़ी संख्या को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। Noida

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *